ब्रेकिंग न्यूज़

UP- हरियाणा के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड बैंक मैनेजर सहित चार लोग गिरफ्तार

UP- भोपाल की लड़कियों से बार-बार दुष्कर्म, अहमदाबाद-मुंबई का कनेक्शन, हिंदू युवतियों का शोषण

UP- संसद के संबोधन में बोले डोनाल्ड ट्रंप, हम ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने देंगे

UP- दिलचस्प हैं ग्रुप-2 के समीकरण, क्या सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकता है पाकिस्तान?

UP- नीले ड्रम हत्याकांड में नया खुलासा, नौ साल पहले ही बाप-बेटे में दरार, मानवेंद्र का दूसरी महिला से रिश्ता

UP- इस्राइल रवाना होने से पहले पीएम मोदी के बोल, दोनों देशों के बीच मजबूत और रणनीतिक साझेदारी

UP - लखनऊ मेंपढ़ाई के दबाव की वजह से बेटे ने की बाप की हत्या

UP - लखनऊ में गुटखे के प्रचार को लेकर हाईकोर्ट सख्त

UP - लखनऊ में लविवि में जर्जर बारादरी मामले में एक बार फिर माहौल गरमाया

UP - बंगाल एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश

DELHI - दिल्ली में विमान की आपात लैंडिंग

UP- मेरठ में कपड़ा कारोबारी का मकान बना आग का गोला, तीन बच्चों समेत छह की मौत

DELHI- रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई एयर एम्बुलेंस क्रैश, मरीज सहित सात लोगों की मौत

UP- बाप को उतारा मौत के घाट, ड्रम में मिला धड़, कारोबारी हत्याकांड से मचा हड़कंप

UP- एआई प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, आठ आरोपी लगे पुलिस के हाथ

DELHI- दिल्ली में क्या चिंगारी दिखने पर इमरजेंसी लैंडिंग, उतारनी पड़ी 150 यात्रियों वाली उड़ान

UP - चंदौली में टैंकर और पिकअप की आमने-सामने टक्कर,हड़कप मचा

UP - पुलिस के काशी पहुंचने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- कहीं भाग नहीं रहा हूं, पूरा सहयोग करूंगा

UP - सीएम योगी सिंगापुर दौरे पर

UP- दिल्ली शहर में उतर गई मेट्रो, नमो भारत और मेरठ मेट्रो का शुरू संचालन

UP- पंजाब के गुरदासपुर में सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस में तैनात दो जवानों की हत्या से उठे सवाल

UP- अमेरिका का मोस्ट वांटेड, मैक्सिको के सबसे खूंखार ताकतवर ड्रग कार्टेल की मौत

UP- नेपाल में यात्रियों की बस नदी में जा गिरी, 18 लोगों की मौत, विदेशी पर्यटक भी थे सवार

UP- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 76 रनों से मिली हार, टीम मैनेजमेंट पर उठे सवाल

UP- कौशल विकास में खुलेंगे निवेश के द्वार, कई कंपनियां उत्सुक

UP- चांदी की कीमतों में 14500 रुपये की बढोत्तरी, सोना की कीमत बढकर हुई 1.60 लाख

UP - गोरखपुर में नाबालिग छात्रा को बदनाम करने की धमकी

UP - गोरखपुर में पिकअप की ठोकर से बाइक सवार छात्र की मौत

UP - वाराणसी में 10 मिनट की देरी से पहुंची छात्रा का छूट गया पेपर

UP - वाराणसी में एमएस ने एमसीएच विंग से बाहर फिंकवाईं जांच किट

UP - वाराणसी में काठियावाड़ी कुर्ता और मुंडू में महादेव, बांधनी-पटोला में सजेंगी मां गौरा

UP - वाराणसी में मंडलीय शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में दिखी उन्नत खेती की तस्वीर

UP - वाराणसी में दालमंडी में व्यापारियों से मिलने जा रही सपा नेत्री पूजा यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP - स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अदालत के आदेश का स्वागत किया

UP - विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में हो सकता है बड़ा राजनीतिक बदलाव

TAMIL NADU - तमिलनाडु से पकड़े गए छह संदिग्ध, ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों से जुड़े तार

बड़ी खबर/न्यूज़/bareilly on the way to ayodhya kashi foreign tourists are also attracted by the policies of yogi government

अयोध्या-काशी की राह पर बरेली, योगी सरकार की नीतियों से विदेशी सैलानी भी खिंचे चले आए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले विजन का असर अब साफ दिखने लगा है। नाथ नगरी बरेली में आस्था की ऐसी बयार चली है कि पर्यटकों की कुल संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु और सैलानी अब बरेली को प्रमुख धार्मिक पर्यटन गंतव्य के रूप में देख रहे हैं।पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में 81.56 लाख, 2024 में 99.13 लाख, जबकि 2025 में 1.0

bareilly

2:55 PM, Jan 6, 2026

Share:

अयोध्या-काशी की राह पर बरेली, योगी सरकार की नीतियों से विदेशी सैलानी भी खिंचे चले आए
logo

photo by - google

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। बरेली।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले विजन का असर अब साफ दिखने लगा है। नाथ नगरी बरेली में आस्था की ऐसी बयार चली है कि पर्यटकों की कुल संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु और सैलानी अब बरेली को प्रमुख धार्मिक पर्यटन गंतव्य के रूप में देख रहे हैं।पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में 81.56 लाख, 2024 में 99.13 लाख, जबकि 2025 में 1.00 करोड़ से अधिक पर्यटक बरेली पहुंचे। यही नहीं, विदेशी पर्यटकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। 2023 में जहां केवल 911 विदेशी आए थे, वहीं 2025 में यह संख्या 1056 तक पहुंच गई है।

नाथ कॉरिडोर से बदली बरेली की पहचान

योगी सरकार द्वारा अयोध्या, मथुरा और काशी की तरह धार्मिक स्थलों को पर्यटन से जोड़ने की नीति का लाभ अब बरेली को भी मिल रहा है। स्मार्ट सिटी बरेली में मौजूद सात नाथ मंदिरों को जोड़कर नाथ कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे चरण के काम तेजी से चल रहे हैं। नाथ कॉरिडोर के पूर्ण होने के बाद पर्यटकों की संख्या में और उछाल आने की संभावना जताई जा रही है।

ठहराव बढ़ाने पर सरकार का फोकस

योगी सरकार सिर्फ भीड़ नहीं, बल्कि पर्यटकों के ठहराव पर भी जोर दे रही है। इसी कड़ी में लाइट एंड साउंड शो की तैयारियां की जा रही हैं और होम स्टे योजना के तहत जगह-जगह आवास विकसित किए जा रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि ठहराव बढ़ेगा तो स्थानीय व्यापार, होटल, परिवहन और रोजगार को सीधा लाभ मिलेगा।

मौसम के हिसाब से बढ़ता-घटता टूरिज्म

पर्यटन विभाग के अनुसार जनवरी से मार्च और सितंबर से दिसंबर के बीच पर्यटकों की आवाजाही सबसे अधिक रहती है।जनवरी 2023 में 6.20 लाख भारतीय, जनवरी 2024 में 7.05 लाख और जनवरी 2025 में 7.76 लाख भारतीय पर्यटक बरेली पहुंचे। नवंबर और दिसंबर पर्यटन के लिहाज से सबसे बेहतर साबित हो रहे हैं, जब 2025 में 10.56 लाख से अधिक भारतीय पर्यटक जिले में आए।

ऐसे होती है पर्यटकों की गणना

उप निदेशक पर्यटन रवींद्र कुमार ने बताया कि जिले में पर्यटकों की गणना के लिए होटल, धर्मस्थल और वीडियोग्राफी सर्वे का सहारा लिया जाता है। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर वार्षिक मूल्यांकन किया जाता है। जिले में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि भविष्य के लिए शुभ संकेत है। नाथ कॉरिडोर, होम स्टे और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ बरेली को अगला धार्मिक पर्यटन हब बनाने की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

पर्यटक आंकड़े एक नजर में

2023 – 81,56,673 भारतीय | 911 विदेशी

2024 – 99,13,182 भारतीय | 1,120 विदेशी

2025 – 1,00,27,544 भारतीय | 1,056 विदेशी

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.