ब्रेकिंग न्यूज़
UP - दिल्ली-एनसीआर के वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन पकड़ेUP - गाजियाबाद में मोहन नगर जोन में हटाया गया अतिक्रमणUP - गाजियाबाद में नगर निगम के डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौतUP - गाजियाबाद में गैस बिल अपडेट करने के नाम पर दो लोगों से 3.84 लाख की ठगीUP - गाजियाबाद में दीवार बनाने पर पड़ोसी ने डाला खौलता पानी, मामला दर्जUP - गाजियाबाद में मोमोज लेने गए सफाई कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौतUP - गाजियाबाद में घर में घुसकर महिला से टप्पेबाजी करने वाले जीजा-साली गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में सीईएल में 200 मेगावाट का ऑटोमैटिक सोलर प्लांट शुरू, केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया उद्घाटनUP - जौनपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर पंडाल में झूमे श्रद्धालु UP - काशी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कल से लू की चेतावनीUP - यूपी के एडेड स्कूलों में 23 हजार शिक्षकों-प्रधानाचार्यों की होगी भर्तीUP - लखनऊ में शुक्रवार सुबह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, सीएनजी भी महंगी हुईUP - उप मुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त कीUP - गाजियाबाद में तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना मामले में आरोपी पर जुर्मानाUP - गाजियाबाद में श्रमिकों को पीटकर घायल किया, चार पर रिपोर्टUP - गाजियाबाद में एनसीआर परमिट नवीनीकरण के लिए आरटीओ में लग रही भीड़UP - गाजियाबाद में दिल्ली से चोरी की गई थी कैश वैन डकैती में इस्तेमाल कारUP - गाजियाबाद में डिवाइडर पर लगे पेड़ पौधे की नहीं हो रही कटाई छंटाई, राहगीरों को हो रही भारी परेशानीUP - गाजियाबाद में नगर कोतवाली और वेव सिटी क्षेत्र में दो मोबाइल टॉवर चोरीUP - गाजियाबाद पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, एनडीआरएफ के अलंकरण समारोह में हुए शामिलUP - कानपुर के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, ट्रक में जा घुसी स्कार्पियो, एक ही परिवार के चार की मौतUP - अमेरिका में लापता हुआ मिर्जापुर का नेवी अफसर, कंपनी बोली- कस्टडी में है मनीषUP - मिर्जापुर में 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में वन दारोगा गिरफ्तार UP - पूर्वांचल के चार जिलों में 36 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल; मौसम की तबाही से हड़कंपUP - हमीरपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, फैक्टरी से लौट रहे आधा दर्जन मजदूर घायल UP - कानपुर में छेड़खानी के विरोध पर महिला को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को दबोचाUP - कानपुर में वेतन बढ़ोतरी की मांग पर अड़े मजदूर, एडबिल्स फैक्टरी के बाहर धरना UP - कानपुर में 11 महीने में करना होगा कानपुर-शुक्लागंज के बीच पुल का निर्माणUP - कानपुर में साढ़े चार माह की मासूम को जमीन पर पटका, फरार आरोपी की तलाशUP - गोरखपुर में मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को रौंदा, जिंदगी और मौत से जूझ रहीUP - आगरा में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद का वीडियो, ससुर की पिटाई, दामाद भी घायलUP - वाराणसी में बरातियों से भरा पिकअप पलटा, दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन की मौत, 12 लोग घायल UP - मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधनUP-नैमिषनगर योजना के अधिग्रहित जमीन के लिए समान मुआवजे की मांगUP - औरेया में छात्राओं को सिखाया योग दिया स्वस्थ शरीर का मंत्रUP - औरेया में शतरंज प्रतियोगिता के विजेता सम्मानितUP - औरेया में ऑनलाइन बिक्री के विरोध में 20 को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोरUP - औरेया में अज्ञात कारणों से मंडी समिति परिसर में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबूUP - कानपुर में पति ने प्रेमिका के लिए पत्नी को मार डाला UP - गोरखपुर में पाकिस्तानी पंखे का सऊदी अरब कनेक्शन, इस 'पर्ची' ने बढ़ाई एजेंसियों की टेंशन UP - पुलिस ने गुरुग्राम से बरामद किए लाखों के जेवर और 21 लाखUP - वाराणसी में जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्री के सिर में गोली मारी, भागा आरोपीUP - वाराणसी में सीएम और राज्यपाल ने बाबा का षोडशोपचार पूजन किया, भाजपा नेता भी रहे माैजूदUP - सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजाUP - लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस व तहसील की मिली भगत से चल रहा है अवैध खनन UP-योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित आठ मंत्रियों ने ली शपथ UP - देवारिया में कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक घायलUP - देवारिया में दो महिलाओं ने पति पर दर्ज कराई रिपोर्टUP - देवारिया में लड़की भगाने के आरोपी पर प्राथमिकी दर्जUP - देवारिया में आठ मामलों में दो का हुआ निस्तारणUP - देवारिया में किशोरी को भगाने का आरोप, पुलिस से शिकायतUP - देवारिया में प्रधान संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापनUP - देवारिया में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली- घायल; दूसरा नाबालिगUP - गोरखपुर में 2 बाइक आमने-सामने टकराई, दो युवकों ने गंवाई जान UP - काशी विश्वनाथ मंदिर में भीड़ ज्यादा होने पर तैयार रखें वैकल्पिक मार्गUP - हिमाचल बोर्ड रिजल्ट में कांगड़ा की अनमोल ने किया टॉपUP - गायिजाबाद में शिकायत के बाद निगम ने नाले पर किए अतिक्रमण को हटाया UP - गायिजाबाद में महिला को झांसे में लेकर ठगों ने कुंडल व अंगूठी निकलवाईUP - गायिजाबाद में एसी सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग की मौत, ढाई करोड़ का नुकसानUP - प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टरों के साथ रैगिंग का वीडियो वायरलUP - प्रयागराज में भोजपुरी अभिनेत्री हत्याकांड में सारनाथ थाना प्रभारी तलब, मां ने सीबीआई जांच की लगाई है गुहारUP - प्रयागराज में हाईकोर्ट ने एकलपीठ का आदेश किया रद्द, क्लैट-यूजी 2026 की मूल मेरिट लिस्ट बहालUP - गोरखपुर में महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारUP - वाराणसी में मनीष हत्याकांड में इनामी आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडरUP - सीतापुर रोड पर पाइपलाइन मरम्मत शुरू, यातायात प्रभावित होने की आशंकाUP - लखनऊ से नोएडा अब सिर्फ एक घंटे में, 15 जून से शुरू होगी सीधी फ्लाइटUP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्तUP - दिल्ली-एनसीआर के वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन पकड़ेUP - गाजियाबाद में मोहन नगर जोन में हटाया गया अतिक्रमणUP - गाजियाबाद में नगर निगम के डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौतUP - गाजियाबाद में गैस बिल अपडेट करने के नाम पर दो लोगों से 3.84 लाख की ठगीUP - गाजियाबाद में दीवार बनाने पर पड़ोसी ने डाला खौलता पानी, मामला दर्जUP - गाजियाबाद में मोमोज लेने गए सफाई कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौतUP - गाजियाबाद में घर में घुसकर महिला से टप्पेबाजी करने वाले जीजा-साली गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में सीईएल में 200 मेगावाट का ऑटोमैटिक सोलर प्लांट शुरू, केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया उद्घाटनUP - जौनपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर पंडाल में झूमे श्रद्धालु UP - काशी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कल से लू की चेतावनीUP - यूपी के एडेड स्कूलों में 23 हजार शिक्षकों-प्रधानाचार्यों की होगी भर्तीUP - लखनऊ में शुक्रवार सुबह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, सीएनजी भी महंगी हुईUP - उप मुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त कीUP - गाजियाबाद में तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना मामले में आरोपी पर जुर्मानाUP - गाजियाबाद में श्रमिकों को पीटकर घायल किया, चार पर रिपोर्टUP - गाजियाबाद में एनसीआर परमिट नवीनीकरण के लिए आरटीओ में लग रही भीड़UP - गाजियाबाद में दिल्ली से चोरी की गई थी कैश वैन डकैती में इस्तेमाल कारUP - गाजियाबाद में डिवाइडर पर लगे पेड़ पौधे की नहीं हो रही कटाई छंटाई, राहगीरों को हो रही भारी परेशानीUP - गाजियाबाद में नगर कोतवाली और वेव सिटी क्षेत्र में दो मोबाइल टॉवर चोरीUP - गाजियाबाद पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, एनडीआरएफ के अलंकरण समारोह में हुए शामिलUP - कानपुर के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, ट्रक में जा घुसी स्कार्पियो, एक ही परिवार के चार की मौतUP - अमेरिका में लापता हुआ मिर्जापुर का नेवी अफसर, कंपनी बोली- कस्टडी में है मनीषUP - मिर्जापुर में 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में वन दारोगा गिरफ्तार UP - पूर्वांचल के चार जिलों में 36 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल; मौसम की तबाही से हड़कंपUP - हमीरपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, फैक्टरी से लौट रहे आधा दर्जन मजदूर घायल UP - कानपुर में छेड़खानी के विरोध पर महिला को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को दबोचाUP - कानपुर में वेतन बढ़ोतरी की मांग पर अड़े मजदूर, एडबिल्स फैक्टरी के बाहर धरना UP - कानपुर में 11 महीने में करना होगा कानपुर-शुक्लागंज के बीच पुल का निर्माणUP - कानपुर में साढ़े चार माह की मासूम को जमीन पर पटका, फरार आरोपी की तलाशUP - गोरखपुर में मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को रौंदा, जिंदगी और मौत से जूझ रहीUP - आगरा में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद का वीडियो, ससुर की पिटाई, दामाद भी घायलUP - वाराणसी में बरातियों से भरा पिकअप पलटा, दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन की मौत, 12 लोग घायल UP - मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधनUP-नैमिषनगर योजना के अधिग्रहित जमीन के लिए समान मुआवजे की मांगUP - औरेया में छात्राओं को सिखाया योग दिया स्वस्थ शरीर का मंत्रUP - औरेया में शतरंज प्रतियोगिता के विजेता सम्मानितUP - औरेया में ऑनलाइन बिक्री के विरोध में 20 को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोरUP - औरेया में अज्ञात कारणों से मंडी समिति परिसर में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबूUP - कानपुर में पति ने प्रेमिका के लिए पत्नी को मार डाला UP - गोरखपुर में पाकिस्तानी पंखे का सऊदी अरब कनेक्शन, इस 'पर्ची' ने बढ़ाई एजेंसियों की टेंशन UP - पुलिस ने गुरुग्राम से बरामद किए लाखों के जेवर और 21 लाखUP - वाराणसी में जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्री के सिर में गोली मारी, भागा आरोपीUP - वाराणसी में सीएम और राज्यपाल ने बाबा का षोडशोपचार पूजन किया, भाजपा नेता भी रहे माैजूदUP - सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजाUP - लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस व तहसील की मिली भगत से चल रहा है अवैध खनन UP-योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित आठ मंत्रियों ने ली शपथ UP - देवारिया में कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक घायलUP - देवारिया में दो महिलाओं ने पति पर दर्ज कराई रिपोर्टUP - देवारिया में लड़की भगाने के आरोपी पर प्राथमिकी दर्जUP - देवारिया में आठ मामलों में दो का हुआ निस्तारणUP - देवारिया में किशोरी को भगाने का आरोप, पुलिस से शिकायतUP - देवारिया में प्रधान संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापनUP - देवारिया में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली- घायल; दूसरा नाबालिगUP - गोरखपुर में 2 बाइक आमने-सामने टकराई, दो युवकों ने गंवाई जान UP - काशी विश्वनाथ मंदिर में भीड़ ज्यादा होने पर तैयार रखें वैकल्पिक मार्गUP - हिमाचल बोर्ड रिजल्ट में कांगड़ा की अनमोल ने किया टॉपUP - गायिजाबाद में शिकायत के बाद निगम ने नाले पर किए अतिक्रमण को हटाया UP - गायिजाबाद में महिला को झांसे में लेकर ठगों ने कुंडल व अंगूठी निकलवाईUP - गायिजाबाद में एसी सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग की मौत, ढाई करोड़ का नुकसानUP - प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टरों के साथ रैगिंग का वीडियो वायरलUP - प्रयागराज में भोजपुरी अभिनेत्री हत्याकांड में सारनाथ थाना प्रभारी तलब, मां ने सीबीआई जांच की लगाई है गुहारUP - प्रयागराज में हाईकोर्ट ने एकलपीठ का आदेश किया रद्द, क्लैट-यूजी 2026 की मूल मेरिट लिस्ट बहालUP - गोरखपुर में महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारUP - वाराणसी में मनीष हत्याकांड में इनामी आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडरUP - सीतापुर रोड पर पाइपलाइन मरम्मत शुरू, यातायात प्रभावित होने की आशंकाUP - लखनऊ से नोएडा अब सिर्फ एक घंटे में, 15 जून से शुरू होगी सीधी फ्लाइटUP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्त
बड़ी खबर/न्यूज़/bajaj group completes 100 years of bravery pm modi praised the journey of nation building

बजाज ग्रुप ने पूरे किए शौर्य के 100 वर्ष, पीएम मोदी ने सराहा राष्ट्र निर्माण का सफर

भारतीय औद्योगिक जगत के सबसे प्रतिष्ठित और भरोसेमंद नामों में से एक, बजाज ग्रुप ने कॉर्पोरेट जगत में अपने गौरवशाली 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक और शताब्दी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के जाने-माने उद्योगपतियों, राजनेताओं और बजाज परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया।वर्तमान में 148 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग

mumbai

12:00 PM, May 15, 2026

Share:

बजाज ग्रुप ने पूरे किए शौर्य के 100 वर्ष, पीएम मोदी ने सराहा राष्ट्र निर्माण का सफर
logo

बजाज ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 14.8 लाख करोड़ के पार photo by - google

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

मुंबई। भारतीय औद्योगिक जगत के सबसे प्रतिष्ठित और भरोसेमंद नामों में से एक, बजाज ग्रुप ने कॉर्पोरेट जगत में अपने गौरवशाली 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक और शताब्दी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के जाने-माने उद्योगपतियों, राजनेताओं और बजाज परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया।वर्तमान में 148 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 12.3 लाख करोड़ रुपये) के विशाल मार्केट कैपिटलाइजेशन वाला यह समूह आज भारत के सबसे बड़े कारोबारी घरानों में शीर्ष पर खड़ा है। समूह की सफलता और साख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज हर तीन में से एक भारतीय परिवार सीधे या परोक्ष रूप से बजाज की सेवाओं और उत्पादों का उपयोग कर रहा है।

बजाज समूह की इस अभूतपूर्व और ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष संदेश भेजकर बजाज परिवार और समूह के सभी कर्मचारियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में बजाज समूह के योगदान को रेखांकित करते हुए इसे 'राष्ट्र निर्माण की एक प्रेरक यात्रा' करार दिया।पीएम मोदी ने कहा, "किसी भी संस्थान के लिए एक सदी यानी सौ वर्षों का सफर सिर्फ लंबी उम्र का पैमाना नहीं होता। यह इस बात का जीवित प्रमाण है कि उस संस्थान ने बदलते समय के साथ खुद को कैसे ढाला है, देश के आर्थिक विकास में क्या योगदान दिया है और पीढ़ियों के बदलाव के बाद भी खुद को प्रासंगिक बनाए रखा है।प्रधानमंत्री ने समूह के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जमनालाल बजाज के नेतृत्व में शुरू हुआ यह सफर भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज के वैश्विक आर्थिक उत्थान तक, देश की हर विकास यात्रा का एक अभिन्न हिस्सा रहा है। पीएम मोदी ने आगे जोड़ा, "बजाज ग्रुप ने देश में रोजगार के नए अवसर पैदा करने, नवाचार (इन्नोवेशन) को बढ़ावा देने और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के जरिए सामुदायिक विकास में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। जब हम 'विकसित भारत 2047' के बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं, तब बजाज जैसे अनुभवी और मजबूत संस्थानों की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

बजाज ग्रुप की कहानी सिर्फ व्यापार की कहानी नहीं है, बल्कि यह भारत के स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की कहानी है। वर्ष 1926 में विख्यात स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और महात्मा गांधी के करीबी सहयोगी रहे जमनालाल बजाज ने मुंबई में इस समूह की स्थापना की थी। शुरुआत में एक छोटे से व्यापार से शुरू हुआ यह सफर आज एक वैश्विक महासाम्राज्य में तब्दील हो चुका है।आज बजाज समूह का कारोबार किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। यह ऑटोमोबाइल, वित्तीय सेवाओं (फाइनेंशियल सर्विसेज), कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, होम एप्लायंसेज और कोर इंजीनियरिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में वैश्विक पहचान बना चुका है। समूह के तहत आने वाली 100 से अधिक कंपनियां दुनिया के 100 से भी ज्यादा देशों में अपने उत्पादों का निर्यात (एक्सपोर्ट) करती हैं। इस विशाल औद्योगिक नेटवर्क को सुचारू रूप से चलाने के लिए आज 1 लाख 30 हजार से अधिक कर्मचारी दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

समारोह के दौरान बजाज ऑटो के चेयरमैन नीरज बजाज ने बेहद भावुक और प्रेरक भाषण दिया। उन्होंने समूह के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा, "बजाज और भारत की कहानी कभी अलग नहीं रही है। दोनों का दिल एक साथ धड़कता है। आज हम जिस 'आत्मनिर्भर भारत' की बात करते हैं, वह विचार हमारे लिए नया नहीं है। इसकी मजबूत नींव आज से ठीक एक सदी पहले रख दी गई थी, जब हमारे संस्थापक जमनालाल बजाज जैसे दूरदर्शियों ने भारत की धरती पर निर्माण करने और भारतीय नागरिकों के लिए उत्पादन करने का सपना देखा था।"नीरज बजाज ने समूह को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले दिवंगत उद्योगपति राहुल बजाज की विरासत को भी शिद्दत से याद किया। उन्होंने कहा कि राहुल बजाज के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए समूह ने हमेशा तीन मूल मंत्रों पर काम किया है— "भारत में बनाओ, भारत के लिए बनाओ और भारत बनाओ।" यही वजह है कि आज बजाज सिर्फ एक ब्रांड नहीं, बल्कि हर भारतीय के भरोसे का प्रतीक बन चुका है।

सड़क पर दौड़ने वाले बजाज के दुपहिया वाहनों ने देश के मध्यम वर्ग को गति और पहचान दी है। 'हमारा बजाज' के नारे के साथ घर-घर में पहचान बनाने वाली यह कंपनी आज सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपना परचम लहरा रही है। वर्तमान में बजाज दुनिया की शीर्ष तीन टू-व्हीलर निर्माता कंपनियों में मजबूती से शामिल है। अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशियाई देशों के बाजारों में बजाज के वाहनों का एकतरफा दबदबा है।शताब्दी वर्षगांठ का यह उत्सव सिर्फ बीते हुए कल की सफलताओं को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि आने वाले कल के नए संकल्पों को दोहराने का दिन भी है। वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस ने देश के सुदूर इलाकों तक डिजिटल बैंकिंग और लोन की सुविधाएं पहुंचाकर वित्तीय समावेशन को सच कर दिखाया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि, 100 वर्षों की यह यात्रा दर्शाती है कि नैतिक मूल्यों, गुणवत्ता से समझौता न करने की नीति और ग्राहकों के प्रति अटूट निष्ठा के दम पर ही कोई बिजनेस घराना सदियों तक टिका रह सकता है। मुंबई का यह भव्य आयोजन आने वाली युवा पीढ़ियों और नए स्टार्टअप्स के लिए एक मार्गदर्शिका की तरह है कि कैसे व्यापार को देश सेवा और सामाजिक कल्याण के साथ जोड़कर एक अमर विरासत बनाई जा सकती है।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.