UP बागपत की नगर पालिका भड़ाना के EO के बिगड़े बोल
बागपत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के.के. भड़ाना और सभासद संजय रुहेला के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। यह विवाद शनिवार, 28 फरवरी 2026 को उस समय हुआ जब सभासद, पिछले तीन माह से वेतन न मिलने से परेशान आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में धरने पर बैठे थे।
baghpat
4:43 PM, Mar 1, 2026
Share:


UP बागपत की नगर पालिका भड़ाना के EO के बिगड़े बोल सौ0bma7.in
उत्तर प्रदेश। बागपत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के.के. भड़ाना और सभासद संजय रुहेला के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। यह विवाद शनिवार, 28 फरवरी 2026 को उस समय हुआ जब सभासद, पिछले तीन माह से वेतन न मिलने से परेशान आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में धरने पर बैठे थे।
मामले को वीडियो तेजी से वायरल
बताया जा रहा है कि, नगर पालिका के लगभग 57 आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से मानदेय नहीं मिला है। कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर नलकूपों पर तालाबंदी की और पालिका कार्यालय की बिजली काटकर प्रदर्शन किया। वायरल वीडियो के अनुसार, जब सभासद संजय रुहेला ने कर्मचारियों की आर्थिक तंगी का मुद्दा उठाया, तो EO के.के. भड़ाना भड़क गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा, "यह तेरे बाप का ऑफिस नहीं है, यहां का मालिक मैं हूं"।
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
अधिकारी और चेयरमैन में खींचतान
ईओ का दावा है कि, उन्होंने मानदेय की फाइल तीन बार चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट के पास भेजी, लेकिन उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किए। वहीं, चेयरमैन का आरोप है कि, ईओ गाजियाबाद और नोएडा के 'फर्जी' लोगों का वेतन निकलवाना चाहते हैं, जिसकी जांच चल रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि, यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे कार्य बहिष्कार करेंगे।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर