एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने झांसी में पकड़ा 34 लाख रुपए का गांजा और तस्कर
एएनटीएफ यूनिट की पुलिस उपाधीक्षक डॉ बीनू सिंह के नेतृत्व में आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ अभियान में यूनिट की झांसी टीम ने मंगलवार को सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला चौकी के पास बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। ट्रक में लदे गांजे के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बरामद गांजा की कीमत 34 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।
lucknow
6:52 PM, Jan 27, 2026
Share:


एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के साथ पकड़ा गया तस्कर और बोरों में बरमद गांजा सौ0 ANTF
उत्तर प्रदेश।लखनऊ। एएनटीएफ यूनिट की पुलिस उपाधीक्षक डॉ बीनू सिंह के नेतृत्व में आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ अभियान में यूनिट की झांसी टीम ने मंगलवार को सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला चौकी के पास बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। ट्रक में लदे गांजे के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बरामद गांजा की कीमत 34 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।
उड़ीसा और मध्यप्रदेश लाया जा रहा तस्करी का गांजा
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट झांसी के प्रभारी उपनिरीक्षक चंदन पांडेय ने बताया कि,एक तस्कर गांजे की बड़ी खेप ट्रक में लादकर सप्लाई करने जा रहा है। यह सूचना उनके पास थी इसके लिए उनकी टीम ने सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी के रास्ते पर टीम को अलर्ट किया। वहां से गुजर रहे ट्रक सहित एक तस्कर को पकड़ा गया।
ट्रक से 67 किग्रा गांजा किया बरामद
टीम को ट्रक से 67 किलो 610 ग्राम अवैध गांजा, एक ट्रक, दो मोबाइल फोन, एक ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रक के कागजात व 2,170 रुपए की नकदी बरामद हुई है।तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम मध्य प्रदेश के ग्वालियर जनपद के शिव कालोनी पिंटो पार्क निवासी सुनील कुमार बताया है।
कर्ज के बोझ से दबे थे इसलिए शुरू किया गांजा की तस्करी
पुलिस की पूछतांछ में आरोपी ने बताया कि,वह करीब 20 लाख रुपए के कर्ज तले डूबा हुआ था। इसलिए दो-तीन महीनों से अपने ट्रक में अन्य माल के बीच गांजा छिपाकर उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से अवैध गांजा लाकर अपने इलाके में सप्लाई कर रहा था। इससे उसके परिवार का खर्च चलता है।

लेखक के बारे में
अनिल कुमार सिंह
वरिष्ठ संवाददाता