ANTF यूनिट गोरखपुर : अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक तस्कर गिरफ्तार
एएनटीएफ यूनिट गोरखपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि,तस्कर के पास से 227.18 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 14 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा, तस्कर के पास से एक तेल टैंकर वाहन व दो एंड्राइड मोबाइल व 7,530 नगद बरामद किया गया है।
gorakhpur
6:15 PM, Apr 15, 2026
Share:


ANTF यूनिट गोरखपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक तस्कर गिरफ्तार सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश। एएनटीएफ यूनिट गोरखपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि,तस्कर के पास से 227.18 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 14 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा, तस्कर के पास से एक तेल टैंकर वाहन व दो एंड्राइड मोबाइल व 7,530 नगद बरामद किया गया है।
पूछताछ में अवैध काम की खुली पोल
गिरफ्तार किए गए तस्कर से पूछताछ करने पर बताया गया है कि, वह यह अवैध गांजा एक व्यक्ति जो कि, रायबरेली का रहने वाला है उसके कहने पर उड़ीसा राज्य से अपने वाहन में अवैध गांजा लाकर उक्त व्यक्ति को रायबरेली में देता है। उससे बाद वह व्यक्ति वाराणसी के आसपास के जनपदों में सप्लाई कर देता है और जो मुनाफा होता है उससे यह दोनों आपस में बांट लेते हैं जब तस्कर की गिरफ्तारी हुई तब वह यह माल देने जा रहा था कि, तभी रास्ते में पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया।
तस्कर की हुई पहचान
तस्कर की पहचान रियाज अहमद निवासी पूरेदूलम अमावा थाना मिल जनपद रायबरेली के रूप में हुई है। जिसको 14 मार्च राजखड़ घाटी हाथीनाला रोड नियर पुलिया थाना दध्दी जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया। तस्कर के पकड़ने जाने के बाद कई प्रकार के राज खुले है। जिससे टीम का यह ज्ञात हो चुका है कि,यह लोग कैसे अपना अवैध काम चलाते है। जिसके बाद से ही टीमें काम में लगी हुई है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में रमेश राम, शशिकांत राय, दिव्यशंकर राय,उपेंद्र यादव, दीपक वर्मा और रजनीश पाल यूनिट गोरखपुर के द्वारा शामिल है वहीं दूसरी ओर सहयोगी टीम में अजय यादव सर्विलांस एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ से शामिल है, इसके अलावा धर्मेंद्र कुमार सिंह और भागीचंद्र, साहब सिंह यादव जनपद सोनभद्र से शामिल है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर