ANTF यूनिट आगरा और ANTF यूनिट अलीगढ़ ने गांजे की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
एएनटीएफ यूनिट आगरा और एएनटीएफ यूनिट अलीगढ़ की संयुक्त टीम ने गुरुवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले हाईटेक गिरोह का खुलासा करते एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।एएनटीएफ टीम को इसके पास से एक ट्रैक्टर, एक वैगनआर कार, एक मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन बरामद। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है।
lucknow
5:37 PM, Feb 12, 2026
Share:


ANTF यूनिट आगरा और ANTF यूनिट अलीगढ़ ने गांजे की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश। लखनऊ। एएनटीएफ यूनिट आगरा और एएनटीएफ यूनिट अलीगढ़ की संयुक्त टीम ने गुरुवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले हाईटेक गिरोह का खुलासा करते एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।एएनटीएफ टीम को इसके पास से एक ट्रैक्टर, एक वैगनआर कार, एक मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन बरामद। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है।
पूछताछ में तस्कर की हुई पहचान
बताया जा रहा है कि, एएनटीएफ यूनिट आगरा और एएनटीएफ यूनिट अलीगढ़ की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के तहत गुरुवार अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र से एक एक ऐसे तस्कर को पकड़ा है जो मादक पदार्थ की सप्लाई कर ट्रैक्टर, वैगनआर कार खरीद रखा था। पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम अलीगढ़ जिले के इगलास थाना सिकुररा निवासी पुष्पेंद्र बताया है।
तस्कारो ने स्वीकार अपना काला धंधा
एएनटीएफ के मुताबिक, अपना जुर्म मानते हुए आरोपी ने बताया कि, वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस अवैध गांजे खरीद-फरोख्त कर अकूत संपत्ति हासिल कर रखी है। यह भी बताया जा इनका एक संगठित गिरोह है जो उड़ीसा से सस्ते दामों में गांजा लाकर सप्लाई करते हैं और इस गोरखधंधे में कई सालों से लिप्त होने की बात स्वीकार किया है। जिसके बाद कानूनी रूप से इस मामले को लेकर कार्यवाही कर रही है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर