एएनटीएफ की टीम ने पकड़े दो तस्कर,लाखो का सामान बरामद
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि,एएनटीएफ की टीम के द्वारा पकड़े गए तस्करों के पास से 264 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन जिसकी कीमत लगभग 53 लख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, 3,080 रुपए नगद बरामद किया गया है।
lucknow
2:32 PM, Feb 28, 2026
Share:


एएनटीएफ की टीम ने पकड़े दो तस्कर by-bma7.in
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि,एएनटीएफ की टीम के द्वारा पकड़े गए तस्करों के पास से 264 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन जिसकी कीमत लगभग 53 लख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, 3,080 रुपए नगद बरामद किया गया है।
पूछताछ में खुले राज
पूछताछ के दौरान तस्करों के द्वारा बताया गया है कि, वह एक व्यक्ति जो मोहम्मदाबाद गाजीपुर का ही रहने वाला है उसे यह अवैध मादक पदार्थ हेरोइन लेकर आया है और इसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आसपास के जनपदों में गांवों में बेचते हैं और जो मुनाफा होता है उसे आपस में बांट लेते हैं।लेकिन इस बार कानून के हाथो दोनो तस्कर पकड़े गए है।
तस्कर की हुई पहचान
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
दोनों तस्करों की पहचान प्रदीप यादव निवासी ग्राम डोड़सर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर, अखिलानंद उर्फ बबलू यादव निवासी ग्राम डोड़सर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। जिनको 27 फरवरी ग्राम सभा मेख रोड के किनारे बरगद के पेड़ के पास, थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर गिरफ्तार किया गया है। इन दोनो तस्करो के पकड़े जाने के बाद से ही कानून को एक नई लिंक मिल चुकी है। जिससे अवैध पदार्थ की तस्कारी करने वालो पर सख्ती से कार्यवाही की जा सकती है।
गिरफ्तारी व बारामदगी करने वाली टीम
गिरफ्तारी व बारामदगी करने वाली टीम में शमी अशरफ शेख, मुस्लिम अंसारी, जयंत सिंह, अमित कुमार, अजीत कुमा,र शिवांश राय, इंद्रपाल सिंह शामिल है। इसके अलावा, सहयोगी टीम में राज नारायण, राजू, आकाश सिंह, कुंदन गौंड़ शामिल है। जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से अवैध मध्य पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्वीरों को गिरफ्तार किया है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर