ANTF गाज़ीपुर ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक तस्कर पकड़ा
एएनटीएफ गाज़ीपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक तस्कर गिरफ्तार किया गया है। तस्कर के पास से 523 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई है जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ ₹500000 बताई जा रही है। इसके अलावा तस्कर के पास से एक एंड्राइड मोबाइल व 620 रुपए बरामद नगद किया गया है।
ghazipur
12:32 PM, Mar 10, 2026
Share:


ANTF गाज़ीपुर ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक तस्कर पकड़ा सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश।एएनटीएफ गाज़ीपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक तस्कर गिरफ्तार किया गया है। तस्कर के पास से 523 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई है जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ ₹500000 बताई जा रही है। इसके अलावा तस्कर के पास से एक एंड्राइड मोबाइल व 620 रुपए बरामद नगद किया गया है।
पूछताछ में बताई गई बातें
तस्कर से पूछताछ करने पर बताया गया है कि, वह एक व्यक्ति जो कि बाराबंकी का रहने वाला है उससे यह माल सस्ते दामों में खरीद कर माल की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आसपास के गांवो और जनपदो में बेच देता है और जो मुनाफा होता है उससे वह अपने निजी शौक पूरे करता है। जिस दिन उसे गिरफ्तार किया गया उस दिन वह हेरोइन को बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया।
तस्कर की हुई पहचान
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
तस्कर की पहचान 25 वर्षीय दिलशाद निवासी ग्राम चौरे दानूपट्टी थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। जिसको 9 मार्च सराय नौरंग पूर्वांचल एक्सप्रेस वे अंडरपास पल के नीचे थाना, जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में शमी असरफ शेख, अमित चौरसिया, अजीत कुमार, इंद्रपाल सिंह, शिवांश राय और प्रदीप कुमार शामिल है। वहीं दूसरी ओर सहयोगी टीम में प्रेम नारायण, राजपूत राजेश कुमार सिंह, गोतेंद्र शामिल है। जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अवैध नाटक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर