गोमती नदी में एक अज्ञात महिला ने लगाई छलांग , शव दस घंटे बाद बरामद
लखनऊ के गोमती गदी में एक अज्ञात महिला के द्वारा कूदकर आत्माहत्या करने की घटना सामने आयी है। जिसको लेकर पूरे इलाके मे हडकंप मचा हुआ है। इस तरह युवती की मौत को लेकर लोगे के बीच जमकर बवाल मचाया जा रहा है।जब लोगो ने यह देखा कि,एक महिला ने गोमती नदी मे छलांग लगाई है। तब स्थानीय लोगो ने पुलिस को तुरंत सूचना प्रदान की। जिसके बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पर मौजूद हुई।
lucknow
6:31 PM, Nov 27, 2025
Share:


SKETCH BY- GOOGLE
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के गोमती गदी में एक अज्ञात महिला के द्वारा कूदकर आत्माहत्या करने की घटना सामने आयी है। जिसको लेकर पूरे इलाके मे हडकंप मचा हुआ है। इस तरह युवती की मौत को लेकर लोगे के बीच जमकर बवाल मचाया जा रहा है।जब लोगो ने यह देखा कि,एक महिला ने गोमती नदी मे छलांग लगाई है। तब स्थानीय लोगो ने पुलिस को तुरंत सूचना प्रदान की। जिसके बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पर मौजूद हुई। पुलिस ने एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू कार्यवाही को चालू किया। इस मामले को लेकर तेजी चर्चा हो रही है।
दस घंटे की तलाश के बाद शव बरामद
बताया जा रहा है कि,गोमती नदी में अज्ञात महिला के द्वारा छलांग लगने को लेकर दस घंटे की तलाश के बाद महिला का शव बरामद किया गया है। महिला के द्वारा आत्माहत्या करने को लेकर लोगो के द्वारा कई तरह की बाते हो रही है। लेकिन अभी तक असली वजह सामने नही आयी है कि,आखिर ऐसी कौन — सी वजह होगी। जिसके कारण महिला ने अपने जीवन का एक ही पल मे अंत कर दिया। महिला के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। महिला की पहचान अभी तक सामने नही आयी है। जिसको लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर