ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गाजियाबाद में समाजवादियों ने पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयारी कीUP - गाजियाबाद में छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर तेजाब डालने की धमकीUP - गाजियाबाद में रंजिशन जान लेने के लिए चलाई थी गोली, तीन पर रिपोर्ट दर्जUP - गाजियाबाद में सड़क जाम करने में तीन गिरफ्तार, मूर्ति तोड़ने वाले नहीं मिलेUP - गाजियाबाद में दुकान बंदकर घर लौट रही महिला व्यापारी से छेड़छाड़, केस दर्जUP - गाजियाबाद में पतंग लूटने गया सात वर्षीय मासूम तालाब में डूबा, 23 घंटे बाद मिला शवUP - गाजियाबाद में टैक्सी ने मारी स्कूटी को टक्कर, दो बच्चे की मौत दो की हालत गंभीरUP - गाजियाबाद में डाॅक्टरों की कमी से जूझ रहा अस्पतालUP - गाजियाबाद में अमित चौधरी प्रकरण ने पकड़ा तूल, थाने में पिटाई का वीडियो वायरलUP - गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक में आग का तांडव, पांच दुकानें जलकर खाकUP - प्रयागराज में नारायण रेस्टोरेंट की तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण, लाखों रुपए का सामान जलकर राखUP - गोरखपुर में रेलवे स्टेशन के कैब-वे पर बैरियर तोड़ घुसा कार सवार, मची अफरा-तफरीUP - गोरखपुर में एमबीबीएस छात्रों ने मानसिक रोगी को पीटा, वीडियो डिलीट कराने वार्ड में भी पहुंचेUP - गोरखपुर में दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्मUP - वाराणसी में महिलाओं ने सपा व कांग्रेस को बताया खूंखार, पतियों को हिदायतUP - बनारस से मुंबई और कोलकाता के लिए दो महीने तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेनUP - काशी को 7000 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी, नारी शक्ति महोत्सव में होंगे शामिल UP - कन्नौज में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, पास बना होटल जलकर राखUP - कानपुर में एक पिता ने अपनी मासूम बेटी को उतारा मौत के घाटUP - जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा: उधमपुर में खाई में गिरी यात्री बस, 20 लोगों की मौत, कई घायलUP - गाजियाबाद में समाजवादियों ने पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयारी कीUP - गाजियाबाद में छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर तेजाब डालने की धमकीUP - गाजियाबाद में रंजिशन जान लेने के लिए चलाई थी गोली, तीन पर रिपोर्ट दर्जUP - गाजियाबाद में सड़क जाम करने में तीन गिरफ्तार, मूर्ति तोड़ने वाले नहीं मिलेUP - गाजियाबाद में दुकान बंदकर घर लौट रही महिला व्यापारी से छेड़छाड़, केस दर्जUP - गाजियाबाद में पतंग लूटने गया सात वर्षीय मासूम तालाब में डूबा, 23 घंटे बाद मिला शवUP - गाजियाबाद में टैक्सी ने मारी स्कूटी को टक्कर, दो बच्चे की मौत दो की हालत गंभीरUP - गाजियाबाद में डाॅक्टरों की कमी से जूझ रहा अस्पतालUP - गाजियाबाद में अमित चौधरी प्रकरण ने पकड़ा तूल, थाने में पिटाई का वीडियो वायरलUP - गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक में आग का तांडव, पांच दुकानें जलकर खाकUP - प्रयागराज में नारायण रेस्टोरेंट की तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण, लाखों रुपए का सामान जलकर राखUP - गोरखपुर में रेलवे स्टेशन के कैब-वे पर बैरियर तोड़ घुसा कार सवार, मची अफरा-तफरीUP - गोरखपुर में एमबीबीएस छात्रों ने मानसिक रोगी को पीटा, वीडियो डिलीट कराने वार्ड में भी पहुंचेUP - गोरखपुर में दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्मUP - वाराणसी में महिलाओं ने सपा व कांग्रेस को बताया खूंखार, पतियों को हिदायतUP - बनारस से मुंबई और कोलकाता के लिए दो महीने तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेनUP - काशी को 7000 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी, नारी शक्ति महोत्सव में होंगे शामिल UP - कन्नौज में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, पास बना होटल जलकर राखUP - कानपुर में एक पिता ने अपनी मासूम बेटी को उतारा मौत के घाटUP - जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा: उधमपुर में खाई में गिरी यात्री बस, 20 लोगों की मौत, कई घायल
क्राइम/न्यूज़/alleged fake doctor hassam ahmed arrested in kgmu

केजीएमयू में कथित फर्जी डॉक्टर हसम अहमद गिरफ्तार

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोपी की पहचान हसम अहमद के रूप में की गई है। प्रशासन के अनुसार, आरोपी पर केजीएमयू के नाम, मोहर और हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने तथा छात्रों, विशेषकर छात्राओं से संपर्क स्थापित करने के आरोप हैं।

lucknow

7:39 PM, Apr 21, 2026

Share:

केजीएमयू में कथित फर्जी डॉक्टर हसम अहमद  गिरफ्तार
logo

केजीएमयू में कथित फर्जी डॉक्टर हसम अहमद गिरफ्तार photo by - google

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोपी की पहचान हसम अहमद के रूप में की गई है। प्रशासन के अनुसार, आरोपी पर केजीएमयू के नाम, मोहर और हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने तथा छात्रों, विशेषकर छात्राओं से संपर्क स्थापित करने के आरोप हैं।

प्रवक्ता डॉ. के. के. सिंह के द्वारा दी गई जानकारी

प्रवक्ता डॉ. के. के. सिंह के मुताबिक, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद कुलपति के निर्देश पर एक जांच टीम गठित की गई थी। निगरानी के दौरान यह सामने आया कि कुछ लोगों द्वारा छात्रों को कथित कार्यक्रमों के नाम पर जोड़ने और बाहर ले जाने की योजना बनाई जा रही थी। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए आरोपी हसम अहमद को पकड़ा गया और बाद में पुलिस को सौंप दिया गया।प्रेस वार्ता में जिन दस्तावेजों को प्रस्तुत किया गया, उनमें “भारतीय गौरव प्रतिभा सम्मान 2026” का प्रशंसा प्रमाणपत्र, 02 मार्च 2026 का होली अवकाश नोटिस तथा 13 अप्रैल 2026 का एमबीबीएस 2023 बैच के चयन से संबंधित नोटिस शामिल हैं। इन सभी दस्तावेजों पर केजीएमयू का नाम, मोहर और डीन के हस्ताक्षर दर्शाए गए हैं, जिन्हें विश्वविद्यालय ने प्रथम दृष्टया फर्जी बताया है।

डाक्टर का वेश लेकर विभिन्न विभागों में आने-जाने

प्रशासन के अनुसार, हसम अहमद स्वयं को डॉक्टर बताकर मेडिकल कैंप आयोजित करता था और डॉक्टर की वेशभूषा में विभिन्न विभागों में आने-जाने का प्रयास करता था। 20 अप्रैल को एक ऐसे ही कैंप में गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने के बाद टीम ने निगरानी बढ़ाई और बाद में सर्जरी विभाग के पास उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद ब्राउन हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपी को मीडिया के सामने प्रस्तुत किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताए अपने अपराध

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपनी शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट तक बताई है और लखनऊ के एक इंटर कॉलेज से पढ़ाई करने की जानकारी दी है। उसने समाज सेवा के नाम पर एक संस्था संचालित करने की बात भी कही है। हालांकि, स्वयं को डॉक्टर बताने, अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता तथा छात्राओं से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी।जांच में यह भी सामने आया है कि कथित रूप से फर्जी लेटरहेड और हस्ताक्षरों का उपयोग कर छात्रों को कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पत्र भेजे गए थे, जिनमें एम्स, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रमों का उल्लेख भी किया गया था।

पुलिस जांच में जुटी

केजीएमयू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि, संस्थान के नाम और पहचान का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि, वे किसी भी सूचना पर भरोसा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें।पुलिस द्वारा हसम अहमद से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही अंतिम स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.