ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गोरखपुर में STF ने मौलाना को बहराइच पुलिस के हवाले किया, भेजा गया जेलUP - गोरखपुर में अस्पताल में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत,परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप UP - वाराणसी में MP के सीएम मोहन यादव बोले- विश्वनाथ धाम के क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम को सिंहस्थ महाकुंभ मं अपनाएंगेUP - वाराणसी में मार्च में ही 600 मेगावाट पार, कई जगहों पर ट्रिपिंग की समस्या भीUP - वाराणसी में विश्वनाथ मंदिर व महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट ओडीओपी के क्षेत्र में एक साथ बढ़ेंगे आगेUP - वाराणसी में मदरसे में अचानक नीचे गिरी लिफ्ट, एक की मौतUP - सीएम योगी ने 250 इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों को दिखाई हरी झंडी UP - असम में पीएम मोदी ने की पहली चुनावी रैली UP - यूपी के स्कूलों में नया सत्र आज से, अखबार पढ़कर सुनाने से होगी दिन की शुरुआतUP - शेयर बाजार में बड़ी उछाल, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूतीUP - गोरखपुर में STF ने मौलाना को बहराइच पुलिस के हवाले किया, भेजा गया जेलUP - गोरखपुर में अस्पताल में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत,परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप UP - वाराणसी में MP के सीएम मोहन यादव बोले- विश्वनाथ धाम के क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम को सिंहस्थ महाकुंभ मं अपनाएंगेUP - वाराणसी में मार्च में ही 600 मेगावाट पार, कई जगहों पर ट्रिपिंग की समस्या भीUP - वाराणसी में विश्वनाथ मंदिर व महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट ओडीओपी के क्षेत्र में एक साथ बढ़ेंगे आगेUP - वाराणसी में मदरसे में अचानक नीचे गिरी लिफ्ट, एक की मौतUP - सीएम योगी ने 250 इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों को दिखाई हरी झंडी UP - असम में पीएम मोदी ने की पहली चुनावी रैली UP - यूपी के स्कूलों में नया सत्र आज से, अखबार पढ़कर सुनाने से होगी दिन की शुरुआतUP - शेयर बाजार में बड़ी उछाल, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती
राजनीति/न्यूज़/all farmers should join farmer registry will get benefits of schemes through integrated digital system

फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ें सभी किसान, एकीकृत डिजिटल प्रणाली से मिलेगा योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री को व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी किसानों का पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि यथाशीघ्र प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष शिविर आयोजित कर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान इस व्यवस्था से वंचित न रहे।

uttar pradesh

7:06 PM, Apr 1, 2026

Share:

फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ें सभी किसान, एकीकृत डिजिटल प्रणाली से मिलेगा योजनाओं का लाभ
logo

फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर आसानी से मिलेगा किसान हितैषी योजनाओं का लाभ by- google

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री को व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी किसानों का पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि यथाशीघ्र प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष शिविर आयोजित कर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान इस व्यवस्था से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य सरकार फार्मर रजिस्ट्री को कृषि क्षेत्र में एकीकृत लाभ वितरण प्रणाली के रूप में विकसित कर रही है। इसके अंतर्गत कृषि विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों की सभी लाभार्थीपरक योजनाओं को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जा रहा है, जिससे किसान को विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही पहचान के आधार पर सरल और व्यवस्थित तरीके से प्राप्त हो सके।

फार्मर रजिस्ट्री के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर लगेंगे विशेष शिविर

उन्होंने निर्देश दिए कि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं में यदि लाभार्थियों के नाम या अभिलेखों में कोई त्रुटि अथवा असंगति है तो उसे आधार से लिंक कर प्राथमिकता के आधार पर संशोधित किया जाए। साथ ही प्रत्येक पात्र किसान का किसान पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे योजनाओं के लाभ वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए और पात्रता का सत्यापन सुगम हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि, कृषि विभाग अपनी सभी योजनाओं को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ने के लिए आवश्यक तकनीकी व्यवस्था निर्धारित समयसीमा में तैयार करे और विभागीय पोर्टल को 01 मई 2026 तक पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाया जाए। इसके माध्यम से लाभार्थियों के चयन और लाभ वितरण की प्रक्रिया को डिजिटल एवं एकीकृत रूप में संचालित किया जा सकेगा।

विभिन्न लाभार्थियों के नाम  केआधार पर  लिंक कर प्राथमिकता के आधार पर संशोधित 

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता एवं लघु सिंचाई जैसे सहयोगी विभाग भी अपनी योजनाओं में किसान पहचान पत्र के उपयोग के लिए कृषि विभाग के साथ समन्वय स्थापित करें और 31 मई 2026 तक आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें, ताकि सभी विभागों में एक समान व्यवस्था लागू हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि, फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी और लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक जटिलताएं समाप्त होंगी। इससे संसाधनों का लक्षित उपयोग संभव होगा तथा विशेष परिस्थितियों में आवश्यक कृषि इनपुट का वितरण अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि, इस व्यवस्था के लागू होने से योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से किसानों तक पहुंचेगा और एक ही लाभार्थी को बार-बार लाभ मिलने की स्थिति की समीक्षा भी सहज रूप से की जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए समयसीमा के भीतर पूर्ण करें और इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.