नाबालिग के अपहरण और शोषण का आरोपी गिरफ्तार
।लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और शोषण का आरोपी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि,चिनहट पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर नाबालिग की सकुशल बरामदगी और आरोपी अमन प्रजापति की गिरफ्तारी न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम है जिसको लेकर लोगो के बीच कानून प्रशासन को अच्छी छवी बनी है।
lucknow
4:23 PM, Mar 8, 2026
Share:


नाबालिग के अपहरण और शोषण का आरोपी गिरफ्तार सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और शोषण का आरोपी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि,चिनहट पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर नाबालिग की सकुशल बरामदगी और आरोपी अमन प्रजापति की गिरफ्तारी न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम है जिसको लेकर लोगो के बीच कानून प्रशासन को अच्छी छवी बनी है।
बड़ी अनहोनी से रूकी
बताया जा रहा है कि,जब पुलिस को पीड़ित परिवार के द्वारा घटना की जानकारी हुई। तब इस मामले में पुलिस की तत्परता, विशेषकर कस्बा चौकी प्रभारी तेज कुमार शुक्ला की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को रोकने में मदद की। आरोपी को बाराबंकी के बरेठी गाँव से पकड़ा जाना यह दर्शाता है कि पुलिस की घेराबंदी और सूचना तंत्र मजबूत था।
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
ऐसे मामलों में कानून काफी सख्त
पोक्सो एक्ट के अनुसार,नाबालिगों के खिलाफ ऐसे अपराधों में कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई होती है।अपहरण (धारा 363/366) मेें बहला-फुसलाकर ले जाने पर पुलिस सख्त कानूनी कदम उठाती है। आरोपी पर भी पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर