ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गाजियाबाद में निवेश के नाम पर डॉक्टर समेत दो से ठगे 34.25 लाख रुपये, केस दर्जUP - गाजियाबाद में युवक की मौत मामले में डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोपUP - गाजियाबाद में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में परिवहन मंत्री के सामने उठा स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग का मुद्दाUP - गाजियाबाद में गर्मी की छुट्टी मनाने मामा के घर आई किशोरी लापताUP - गाजियाबाद में ट्रक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, वृद्ध की मौतUP - गाजियाबाद में सोम बाजार में गोली चलाने वाले दो गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में बुजुर्ग के हत्यारोपी बेटे की तलाश में धूल फांक रही पुलिसUP - गाजियाबाद में घर से लापता मासूम का मिला शव, मामा पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपUP - गाजियाबाद में शादी तय होने पर छोड़ा घर, कहा- जितना खर्च किया दे दूंगीUP - गाजियाबाद में हेरिटेज रन में एलआर कॉलेज के छात्र ने पूरी की हाफ मैराथॉन UP - नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शनUP - गाजियाबाद में निवेश के नाम पर डॉक्टर समेत दो से ठगे 34.25 लाख रुपये, केस दर्जUP - गाजियाबाद में युवक की मौत मामले में डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोपUP - गाजियाबाद में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में परिवहन मंत्री के सामने उठा स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग का मुद्दाUP - गाजियाबाद में गर्मी की छुट्टी मनाने मामा के घर आई किशोरी लापताUP - गाजियाबाद में ट्रक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, वृद्ध की मौतUP - गाजियाबाद में सोम बाजार में गोली चलाने वाले दो गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में बुजुर्ग के हत्यारोपी बेटे की तलाश में धूल फांक रही पुलिसUP - गाजियाबाद में घर से लापता मासूम का मिला शव, मामा पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपUP - गाजियाबाद में शादी तय होने पर छोड़ा घर, कहा- जितना खर्च किया दे दूंगीUP - गाजियाबाद में हेरिटेज रन में एलआर कॉलेज के छात्र ने पूरी की हाफ मैराथॉन UP - नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन
बड़ी खबर/न्यूज़/a road worth rs 36 lakh was destroyed in 36 days who is responsible

36लाख रुपये लागत से बनी सड़क,36 दिन में उखड़ने लगी,BKTनगर पंचायत में विकास की बदतर हालत का जिम्मेदार कौन?

राजधानी लखनऊ की चर्चित नगर पंचायत बख्शी का तालाब में दिसंबर माह के दौरान 36 लाख रुपये की लागत से बनी 500 मीटर लंबी डामर सड़क 36 दिन भी नहीं टिक पाई। नई चकाचक बनी सड़क का जगह-जगह से उखड़ना निर्माण कार्यों में भारी लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार की ओर इशारा है।

lucknow

4:48 PM, Jan 16, 2026

Share:

36लाख रुपये लागत से बनी सड़क,36 दिन में उखड़ने लगी,BKTनगर पंचायत में विकास की बदतर हालत का जिम्मेदार कौन?
logo

बाना पुलिया से किसान पथ अंडर पास तक टूटी नवनिर्मित डामर रोड़ फोटो सौ.bma7

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। राजधानी लखनऊ की चर्चित नगर पंचायत बख्शी का तालाब में दिसंबर माह के दौरान 36 लाख रुपये की लागत से बनी 500 मीटर लंबी डामर सड़क 36 दिन भी नहीं टिक पाई। नई चकाचक बनी सड़क का जगह-जगह से उखड़ना निर्माण कार्यों में भारी लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार की ओर इशारा है।

दो किमी सड़क निर्माण कार्य, डेमो में हुआ फेल

भैंसामउ पुलिया से लेकर अस्ती रोड़ तक लगभग दो किमी लम्बी सड़क का निर्माण राजनीति का अखाड़ा बन चुकी है। पहली बार में भैंसामउ पुलिया से लेकर आउटर रिंग रोड के हाइवे अंडर पास तक सड़क निर्माण करवाया गया। इसके बाद बाद हाइवे अंडर पास से लेकर बख्शी का तालाब थाना नहर पुलिया तक सड़क बनाई गई। दूसरी शिफट में बनी 500 मीटर लम्बी रोड़ कई जगहों पर उखड़ गई है। जहां से भ्रस्टाचार की गिटिटयां चारो तरफ फैलकर हकीकत बयां कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में न तो मानक अनुसार बेस तैयार किया गया और न ही निर्धारित मोटाई में डामर बिछाया गया। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब सड़क इतनी जल्दी खराब हो गई, तो निर्माण के दौरान और बाद में गुणवत्ता की जांच आखिर किस स्तर पर हुई।दो किसी सड़क निर्माण का कार्य 500 मीटर निर्माण के डेमा में ही फेल हो गया है।

भारी यातायात को नजर अंदाज कर बनायी जा रही सड़क

बख्शी का तालाब—कुम्हरावा रोड़ क्रासिंग पर भारी ट्रैफिक और जाम होने की स्थिति में बाराबंकी,कुम्हरावा,बाबागंज,कुर्सी आदि क्षेत्र से बख्शी का तालाब आने वाला ट्रैफिक आउटर रिंग रोड़ और अस्ती रोड़ पर जाने के लिए इसी भैंसामउ पुलिया से नहर रोड़ का प्रयोग करता है। अकेले एस आर ग्लोबल,एसआर इंटरनेशनल और एस आर इंस्टीटयूट की लगभग सौ बसें जाम से बचने के लिए इस रोड़ का प्रयोग करती है।ऐसे में सवाल यह उठता है कि,जिम्मेदार किस प्रकार के यातायात के लिए ऐसी सड़क का निर्माण करवाते है।

सवालों से बचते नजर आ रहे जिम्मेदार

इस सडक का प्रयोग करने वाले स्थानीय निवासियों ने सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने,सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार,जेई और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही सड़क का पुन:र्निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराने की भी मांग उठाई जा रही है। नगर पंचायत बख्शी का तालाब के अधिकारी सड़क निर्माण को लेकर हुई अनियमितता पर उठ रहे सवालों का जवाब देने से बचते नजर आ रहे है।

राज प्रताप सिंह

लेखक के बारे में

राज प्रताप सिंह

वरिष्ठ संवाददाता

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.