गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में झुग्गियों और कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग
गाजियाबाद में स्थित इंदिरापुरम के कनावनी इलाके में भीषण आग लगने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि,कनावनी गांव में स्थित झुग्गियां और कबाड़ के गोदाम में अचानक से आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते चारो ओर आग इतनी तेजी से फैल गई। जिसके बाद लोगो के बीच हड़कप मच गया।
ghaziabad
7:11 PM, Apr 16, 2026
Share:


गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में झुग्गियों और कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग photo by- google
उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद में स्थित इंदिरापुरम के कनावनी इलाके में भीषण आग लगने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि,कनावनी गांव में स्थित झुग्गियां और कबाड़ के गोदाम में अचानक से आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते चारो ओर आग इतनी तेजी से फैल गई। जिसके बाद लोगो के बीच हड़कप मच गया।
कई झुग्गियां जलकर राख
बताया जा रहा है कि, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कबाड़ और प्लास्टिक होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।आग की चपेट में आने से कई झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। मौके पर आसमान में काले धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था।
दमकल की कार्रवाई
सूचना मिलते ही गाजियाबाद के अलग-अलग फायर स्टेशनों से 10 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।दमकल विभाग के कर्मचारी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद हुई ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
जनहानि की कोई सूचना नहीं
इस मामले को लेकर मालूम हुआ है कि, अभी तक किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकांश लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए।आग लगने वाले स्थान के आसपास काफी रिहायशी इलाका है, इसलिए प्रशासन ने लोगों को उस ओर न जाने की सलाह दी है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर