लखनऊ के लालबाग इलाके में केपी अपार्टमेंट में लगी भीषण आग
लखनऊ के लालबाग इलाके में स्थित केपी अपार्टमेंट में शनिवारको भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यह अपार्टमेंट लालबाग पैलेस के पास स्थित है। बताया जा रहा है कि,अपार्टमेंट से आग की ऊंची लपटें और काला धुआं उठते देख निवासियों में हड़कंप मच गया। अपनी जान बचाने के लिए लोग फ्लैट्स छोड़कर बाहर की ओर भागे है और अपनी जान बचाई है।
lucknow
4:19 PM, Feb 28, 2026
Share:


लखनऊ के लालबाग इलाके में केपी अपार्टमेंट में लगी भीषण आग by- bma7.in
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के लालबाग इलाके में स्थित केपी अपार्टमेंट में शनिवारको भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यह अपार्टमेंट लालबाग पैलेस के पास स्थित है। बताया जा रहा है कि,अपार्टमेंट से आग की ऊंची लपटें और काला धुआं उठते देख निवासियों में हड़कंप मच गया। अपनी जान बचाने के लिए लोग फ्लैट्स छोड़कर बाहर की ओर भागे है और अपनी जान बचाई है।
पुलिस और दमकल विभाग मौके पर मौजूद
बताया जा रहा है कि, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है और एहतियातन आसपास के इलाकों को खाली कराया गया है।
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
कारणो की हो रही जांच
आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है, हालांकि शुरुआती तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है।अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति काट दी गई है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर