लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में किसान मेवा लाल के घर पर लगी भीषण आग
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के अटेसुवा गांव में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा होने की घटना उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि,किसान मेवा लाल के घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि,देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और सब जलकर खाक हो गया है।
lucknow
3:57 PM, Mar 28, 2026
Share:


लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में किसान मेवा लाल के घर पर लगी भीषण आग सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के अटेसुवा गांव में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा होने की घटना उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि,किसान मेवा लाल के घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि,देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और सब जलकर खाक हो गया है।
मौके पर दमकल विभाग मौजूद
इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की,मगर आग बहुत ही ज्यादा फैल चुकी थी। भीषण आग को देखते हुए आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद दमकल विभाग आग की सूचना पर अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंची। उसके बाद दमकल विभाग की टीम के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया गया।
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
लाखो का सामान जलकर राख
पीड़ित किसान मेवा लाल के अनुसार बताया जा रहा है कि,आग लगने की वजह से उनके घर में लाखो रूपए का सामान जलकर राख हो गया है। जिसकी वजह से उनकी उनको भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। भीषण आग में अनाज, कपड़े घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं आग की चपेट में आकर जल गई।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर