लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में 4 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख,मुआवजे की मांग
।लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में सिसेण्डी गांव में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों भीषण आग लगने की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, लगी आग में वीरेंद्र शुक्ला और सोनू सहित अन्य किसानों की तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जिसको लेकर किसाने के सिर पर मुश्किलो का पहाड़ टूट पड़ा है।
lucknow
6:47 PM, Apr 19, 2026
Share:


लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में सिसेण्डी गांव में किसानों को भारी नुकसान सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में सिसेण्डी गांव में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों भीषण आग लगने की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, लगी आग में वीरेंद्र शुक्ला और सोनू सहित अन्य किसानों की तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जिसको लेकर किसाने के सिर पर मुश्किलो का पहाड़ टूट पड़ा है।
ग्रामीणों ने खुद से पाया आग पर काबू
बताया जा रहा है कि, ग्रामीणों ने ट्यूबवेल और पेड़ों की डालियों से आग बुझाकर उसे और फैलने से किसी भी तरह से रोका है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तो यह रही है कि,फायर ब्रिगेड के समय पर न पहुंचने के कारण, ग्रामीणों ने ट्यूबवेल के पानी और पेड़ों की डालियों का उपयोग कर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुद ही स्थिति संभाला है।आग लगने की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है।
भारी नुकसान
किसानों ने बताया कि, रविवार दोपहर लगभग 1 बजे फसल में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।किसानों का कहना था कि, उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। इस घटना में उनकी साल भर की मेहनत यानी लगभग 4 बीघा गेहूं की पकी हुई फसल जलकर राख हो गई।ग्रामीणों की तत्परता की वजह से आग आसपास के अन्य किसानों के खेतों तक नहीं फैल पाई, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।
किसानों का पक्ष और मांग
किसानों का कहना है कि, गेहूं की फसल उनकी साल भर की मेहनत और पूंजी थी, जो अब पूरी तरह नष्ट हो चुकी है।विरेंद्र शुक्ला और सोनू सहित अन्य किसानों ने प्रशासन से अपील की है कि वे इस भारी नुकसान का सर्वे कराएं।उन्होंने जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।किसानों ने इस बात पर भी निराशा जताई कि, सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची, जिससे नुकसान बढ़ गया।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर